फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five corona positives including senior doctor of BRD 140 number of patients in the district

बीआरडी के सीनियर डॉक्टर सहित पांच मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में 140 हुई मरीजों की संख्या 

Tue, 09 Jun 2020 01:06 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Tue, 09 Jun 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Five corona positives including senior doctor of BRD 140 number of patients in the district
Corona - फोटो : Twitter
जिले में अब डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। इसकी वजह से चिंताए बढ़ गई है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक और सीनियर डॉक्टर सहित चार अन्य लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 140 हो गई है। इसमें से 51 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। आठ की मौत हो चुकी है। जबकि 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग के  49 वर्षीय सीनियर डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व मेडिकल कॉलेज के दो और डॉक्टर पॉजिटिव मिल चुके हैं। उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग 24 मई को मुंबई से आया था। इसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग भी 24 मई को मुंबई से आया था। उनवल के ही रतसही निवासी 59 वर्षीय एक व्यक्ति भी 30 मई को दिल्ली से आया था। सभी अपने गांव में क्वारंटीन थे। बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक 30 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विभाग की चिंताए बढ़ गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डरे हुए है कर्मी

मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। इसे लेकर मेडिकल कॉलेज के कर्मी डरे हुए है। डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले कर्मी अब अपनी जांच कराना चाह रहे हैं। 

बीआरडी में नमूने लेने शुरू हुए

बीआरडी में तीन डॉक्टर में कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने उनके संपर्क में आने वालों के नमूने लेने शुरू कर दिए है। पहले दिन 42 लोगों के नमूने लिए गए थे। इसके अलावा गायनी, सर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों सहित कर्मचारियों के नमूने लिए जाएंगे।

पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव

पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक डॉक्टर सहित चार अन्य शामिल हैं। पॉजिटिव आने पर उनके मोहल्लों और गांवों को सील कराने के निर्देश देते हुए सैनिटाइज कराने को कहा गया है। उनके संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। सभी के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। 
-डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed