{"_id":"5fb7b8ff8ebc3e9bf6237e19","slug":"five-corona-found-in-siddharth-nagar-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 81","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में मिले पांच कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 81
Fri, 20 Nov 2020 06:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Nov 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 1816 जांच परिणाम आए। इनमें से मात्र पांच लोग ही कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
सभी संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक 3877 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक में उद्यान विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। खुनियांव ब्लॉक के गौराबाजार गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शोहरतगढ़ मौलवी महादेवा गांव में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज के सिसवां गांव में एक संक्रमित और बांसी ब्लॉक के रमवापुर गांव में एक संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच संक्रमित पाए गए। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजवा दिया गया।
उन्होंने बताया कि जिले में 24 मार्च से अब तक 1,96,584 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, शुक्रवार तक 1560 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत थी।