फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five arrested for stealing buses by feeding intoxicants

गोरखपुर: नशीला पदार्थ खिलाकर बसों में करते थे चोरी, पांच गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2022 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 19 Oct 2022 03:02 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। एक साथ मिलकर बसों में यात्रा कर रहे लोगों का कीमती सामान चुरा लेते हैं। ये लोग पहले बस स्टॉप पर यात्रियों की रेकी करते हैं। तीन लोग बस में सवार हो जाते हैं और दो लोग बाइक से बस के आगे पीछे रहते हैं।

विज्ञापन
Five arrested for stealing buses by feeding intoxicants
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने नशीला पदार्थ खिलाकर बसों में चोरी करने के पांच आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 99 ग्राम नशीला पाउडर, दो चाकू, चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, घटना में इस्तेमाल दो बाइकें बरामद की हैं।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी निवासी लक्ष्मी निषाद, हौसला निषाद, आजमगढ़ के रतुआपार थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी श्याम लाल निषाद, संतकबीरनगर के सुभाष निषाद, आंबेडकर नगर के जहांगीरगंज के नीलकंड निवासी हरिशचंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन

 
प्रभारी निरीक्षक कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे सभी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। एक साथ मिलकर बसों में यात्रा कर रहे लोगों का कीमती सामान चुरा लेते हैं। ये लोग पहले बस स्टॉप पर यात्रियों की रेकी करते हैं। तीन लोग बस में सवार हो जाते हैं और दो लोग बाइक से बस के आगे पीछे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथी बस यात्रियों को नशीला पाउडर खिलाकर, पिलाकर या सुंघाकर बेहोश करके उनका सामान लेकर उतर जाते हैं। बाकी दो लोग इन्हें बाइकों पर बैठकर भाग जाते हैं। यदि कोई इनके बारे में जान भी जाता है तो ये लोग चाकू दिखाकर डराकर भाग जाते हैं।


पुलिस के अनुसार लक्ष्मी पर पहले से एनडीपीएस, चोरी, लूट, गैंगस्टर के आरोप में गोरखपुर, बस्ती आदि जिलों के थानों में 14 केस दर्ज हैं, वहीं हौसला निषाद पर 10 केस, श्यामलाल निषाद पर एक, सुभाष निषाद पर दो और हरीशचंद्र गौतम पर तीन केस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed