{"_id":"6459636ce079045c840ee2c4","slug":"five-accused-of-ganja-smuggling-were-imprisoned-for-12-years-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-158462-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म ही है हिंदू राष्ट्र : रमन त्रिवेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म ही है हिंदू राष्ट्र : रमन त्रिवेदी
Tue, 09 May 2023 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 09 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गोरखपुर। भारत संतों की नगरी है, जो मानव है वही हिंदू है, सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। धर्म का प्रचार जोर शोर से हो रहा है। पूरा विश्व सनातन धर्म के आगे झुका हुआ है।
यह बातें, महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन के वरिष्ठ पुजारी रमन त्रिवेदी ने सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि एक बार भगवान शिव के महाकाल स्वरूप का नाम लेने से एक दिन की उम्र बढ़ जाती है। दक्षिण मुखी शिवलिंग होने से यह देश विदेश के करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र है। कहा कि दुनिया में जहां भी मौत होती है वहां भी महाकाल जरूर होते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि योगी-मोदी की सरकार ने काफी अच्छा कार्य किया है, धारा 370 हटा, राम मंदिर बना, यहां राम राज्य है। कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में ज्ञान कूट-कूटकर भरा है। वह ज्यादा से ज्यादा शुभ कार्य कर रहे हैं।