फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five accused arrested in Palhaipar Babu village riot

Gorakhpur News: पल्हईपार बाबू गांव में हुए बवाल में पांच आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Nov 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested in Palhaipar Babu village riot
- खजनी थाना क्षेत्र में 19 नवंबर को हुआ था विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उनवल। खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पल्हईपार बाबू और थाने के बाहर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा बढ़ाई है। साथ ही दूसरे पक्ष के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत चौरसिया, कृष्ण कुमार, केदारनाथ चौरसिया, जय प्रकाश और विजय कुमार के रूप में हुई। वहीं, घर से भागे अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि बीते 19 नवंबर को गांव में आई एक बरात में गाना-बजाने को लेकर अखिलेश यादव और जयप्रकाश चौरसिया के बीच विवाद हो गया था। ग्रामीणों ने मौके पर हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया लेकिन अगले ही दिन 20 नवंबर को फिर तनाव की स्थिति बनी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस बीच दोनों पक्षाें में मारपीट के बाद फायरिंग भी हुई। एक पक्ष के मुकेश कुमार के अनुसार, 21 नवंबर को करीब 40-50 लोग लाठी-डंडों व हथियारों से लैस होकर हरिजन बस्ती में पहुंचे और उनके समुदाय के लोगों पर हमला किया। इस दौरान कई लोग घायल हुए। तहरीर में महिलाओं से दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के भी आरोप शामिल हैं। पुलिस ने इस आधार पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। वीडियो वायरल होने के बाद सीओ खजनी शिल्पा कुमारी के निर्देश पर पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा में बढ़ोतरी करते हुए दूसरे पक्ष के अजीत चौरसिया, कृष्ण कुमार, केदारनाथ चौरसिया, जय प्रकाश और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed