{"_id":"63b691e41f983c1aaa72f3a5","slug":"fitness-of-commercial-vehicles-will-be-done-on-old-charges-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुराने शुल्क पर ही होगा व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस, इस वजह से लगता था 50 रुपये अर्थदंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुराने शुल्क पर ही होगा व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस, इस वजह से लगता था 50 रुपये अर्थदंड
Thu, 05 Jan 2023 02:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Jan 2023 02:31 PM IST
सार
व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस के लिए परिवहन विभाग की तरफ से अर्थदंड बढ़ाया गया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद विभाग ने अब पुरानी दर से ही शुल्क जामा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15 साल पुराने व्यावसायिक वाहन स्वामियों के लिए राहत की खबर है। फिटनेस नहीं कराने वाले व्यावसायिक वाहन स्वामियों पर नए शुल्क के अनुसार प्रतिदिन 50 रुपये का अर्थदंड नहीं लगेगा। परिवहन विभाग ने नई शुल्क व्यवस्था पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के अनुसार, व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस के लिए परिवहन विभाग की तरफ से अर्थदंड बढ़ाया गया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद विभाग ने अब पुरानी दर से ही शुल्क जामा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
पहले पुराना शुल्क 800 रुपये था, वहीं नई दर के हिसाब से 50 रुपये प्रतिदिन का अर्थदंड लगाया जा रहा था। नए आदेश के अनुसार, 15 साल पुराने व्यावसायिक वाहनों के लिए नया आदेश है कि 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अर्थदंड नहीं लिया जाएगा। आरआई राघव कुशवाहा ने बताया कि अब व्यावसायिक वाहन स्वामियों से पुरानी दर से ही अर्थदंड लिया जा रहा है।
विज्ञापन