फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First physical abuse, then abortion

Gorakhpur News: पहले शारीरिक शोषण, फिर कराया गर्भपात

Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
First physical abuse, then abortion
गुलरिहा इलाके की घटना, ऑटो चालक समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुलरिहा (गोरखपुर) इलाके के एक गांव की युवती ने ऑटो चालक पर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने के साथ मार पीटकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ऑटो चालक समेत घर के तीन लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक चिलुआताल इलाके का निवासी अजय गुप्ता नाम का युवक ऑटो चलाता है। दो वर्ष पूर्व पीड़िता उसके ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक बहाने से पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और उससे बातें करने लगा। फोन पर हुई बातचीत रिकॉर्ड कर पीड़िता को ब्लैकमेल करके जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान छेड़छाड़ का प्राइवेट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करता रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि चिलुआताल इलाके के मानीराम में किराए का मकान लेकर अजय पीड़िता के साथ रहता था। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन मारने पीटने से दोनों बार गर्भपात हो गया। पीड़िता जब इसकी शिकायत आरोपी की मां चांदनी, पिता सुभाष गुप्ता व भाई राम विजय उर्फ राधे से की तो तीनों मिलकर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई की रात 10 बजे अजय घर के पीछे बुलाकर कपड़े से गला कसने लगा, लेकिन सामने से आ रही गाड़ी की लाइट देखकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed