फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First penumbral lunar eclipse of the year today

Gorakhpur News: साल का पहला उपच्छाया चंद्र ग्रहण आज

Thu, 04 May 2023 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 04 May 2023 07:23 PM IST
विज्ञापन
First penumbral lunar eclipse of the year today
- नहीं लगेगा सूतक, चंद्रमा के सामने दिखाई देगी मटमैली सी परत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। साल का पहला चंद्र ग्रहण शुक्रवार को लग रहा है। बैशाख मास की पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इस ग्रहण को सरलता से नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण को आंशिक और पूर्ण ग्रहण की तरह नहीं मान सकते। इसमें चंद्रमा का कोई भी हिस्सा छिपेगा नहीं बल्कि मटमैला दिखाई देगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तरह के ग्रहण को मांद्यचंद्र ग्रहण कहते हैं। ज्योतिष इस तरह के ग्रहण को ग्रहण नहीं मानते। इसकी धार्मिक मान्यता नहीं है। इसलिए इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद नहीं होंगे। किसी ग्रहण के नौ घंटे पहले लगने वाला सूतक भी इस ग्रहण में नहीं लगेगा। इसलिए किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


-------------

चार घंटे 17 मिनट का होगा ग्रहण काल
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद् अमर पाल ने बताया कि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण पांच मई की रात में 8.45 से शुरू होगा। इस दौरान चंद्रमा के सामने मटमैली से परत छा जाएगी। समापन रात एक बजकर दो मिनट पर होगा। पूरे ग्रहण काल का समय चार घंटे 17 मिनट का होगा। बताया कि अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को और चंद्र ग्रहण 29 अक्तूबर को आंशिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

नक्षत्रशाला में दूरबीन से देखने की व्यवस्था
वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि नक्षत्रशाला द्वारा विशेष दूरबीन के माध्यम से इस खगोलीय घटना का अवलोकन कराया जाएगा। कोई भी व्यक्ति नक्षत्रशाला पहुंचकर इस खगोलीय घटना को देख सकता है।

-------------

कोट
ग्रहण कहीं भी लगे ज्योतिष के लिहाज से इसे अच्छा नहीं मना जाता है। पांच मई को लगने वाला ग्रहण भले ही उपच्छाया चंद्र ग्रहण हो, लेकिन इसमें भी सावधानी बरतनी चाहिए।

- पंडित नरेंद्र उपाध्याय, ज्योतिर्विद

उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इस ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। इसलिए ग्रहण के पहले लगने वाला सूतक भी नहीं लगेगा। ऐसे में सभी मंदिरों के कपाट खुले रहेंगे।
- पंडित शरद चंद्र मिश्र, प्रवक्ता अखिल भारतीय विद्वत महासभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed