{"_id":"63c6362cd86ca561a166bb39","slug":"first-patient-of-encephalitis-found-in-gorakhpur-city-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में इंसेफेलाइटिस का मिला पहला मरीज, सात साल का है मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में इंसेफेलाइटिस का मिला पहला मरीज, सात साल का है मासूम
Tue, 17 Jan 2023 11:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरा, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरा, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 17 Jan 2023 11:16 AM IST
सार
वर्ष 2022 में गोरखपुर जिले में इंसेफेलाइटिस के 96 मामले सामने आए थे। इसमें तीन मासूमों की मौत भी हुई थी। इसके बाद से मरीज नहीं मिल रहे थे। इस बीच शहर में मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
नए साल की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर इंसेफेलाइटिस ने शहर में दस्तक दी है। नए साल के पहले पखवाड़े में एक मरीज मिला है, जो शहर के बेतियाहाता क्षेत्र के मिर्जापुर का रहने वाला है। उसकी उम्र सात वर्ष है। उसका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
सोमवार को बीआरडी प्रशासन ने इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को दी है। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को पीड़ित के घर के आसपास जांच का फैसला लिया है। साथ ही मरीज के घर के आसपास अन्य बच्चों की जांच का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले वर्ष 2022 में जिले में इंसेफेलाइटिस के 96 मामले सामने आए थे। इसमें तीन मासूमों की मौत भी हुई थी। इसके बाद से मरीज नहीं मिल रहे थे। इस बीच शहर में मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि मरीज के घर के आसपास दवा का छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही बुखार से पीड़ित बच्चों की छह तरह की जांच भी कराई जाएगी। इसके अलावा कारणों का पता लगाने के लिए सर्वे किया जाएगा।