{"_id":"609f5b718ebc3e8dc13190f2","slug":"first-oxygen-loaded-express-train-coming-to-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में पहली खेप लेकर आई ऑक्सीजन एक्सप्रेस, संकट दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में पहली खेप लेकर आई ऑक्सीजन एक्सप्रेस, संकट दूर
Sun, 16 May 2021 11:42 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 16 May 2021 11:42 AM IST
सार
दुर्गापुर से नकहा रेलवे स्टेशन तक का 835 किमी का सफर मात्र 12.18 घंटे में। चार हजार सिलिंडर होगी रिफलिंग, गोरखपुर और आसपास के जिलों में होगी भरपूर ऑक्सीजन।
विज्ञापन
गोरखपुर ट्रेन से पहुंचाया गया ऑक्सीजन
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से शुक्रवार रात 11.52 बजे रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार दोपहर 12.10 बजे गोरखपुर के नकहा स्टेशन पहुंच गई। नान स्टॉफ चली ट्रेन ने 835 किमी. का सफर मात्र 12.18 घंटे में पूरा किया। इस ट्रेन के माध्यम से गोरखपुर को दो टैंकरों से 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई है। टैंकरों को शाम को गीडा स्थित फिलिंग स्टेशन पहुंचा दिया गया। इसका इस्तेमाल गोरखपुर के साथ ही आसपास के जिलों के अस्पतालों में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात में यह ट्रेन दुर्गापुर से रवाना हुई थी और गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म तीन पर करीब पौने बारह बजे पहुंच गई। जहां से दोपहर 12 बजे के आसपास नकहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर ले जाया गया। उधर, अक्सीजन की रैक पहुंचते ही पहले से मौजूद चिलुआताल पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के जवानों व अधिकारियों ने ऑक्सीजन गैस की रैक को अपने घेरे में ले लिया।
विज्ञापन
गैस की सुरक्षा के लिये पहले से ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मुस्तैद कर दिया गया था। डीएम गोरखपुर के विजयेंद्र पांडियन, स्टेशन मैनेजर उपेन्द्र सिंह ,एडीयम वित्त राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ जीआरपी रचना मिश्रा, प्रभारी जीआरपी उपेन्द्र श्रीवास्तव कुमार की देखरेख में गीडा स्थित फिलिग स्टेशन से आए टैंकर में लोड कर रिफिलिंग के लिए लिक्विड ऑक्सीजन को भेजा गया।
विज्ञापन
15 जिलों के लिए तीन दिन तक का पर्याप्त ऑक्सीजन स्टॉक
40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के आने से अब पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता हो गई है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि स्थानीय स्तर पर हो रहे उत्पादन और आज एक्सप्रेस ट्रेन से मिली आपूर्ति से गोरखपुर समेत आसपास के करीब 15 जिलों में तीन दिन के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध हो गया है। गीडा में मोदी केमिकल्स और आरके ऑक्सीजन में पहले 2000 सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन होता था जो अब 8000 पर पहुंच चुका है। लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई उत्तराखंड के काशीपुर और झारखंड से होने में कभी कभी रास्ते में समय लग जाता था लेकिन ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन से लिक्विड मेडिकल की आपूर्ति 12.18 घंटे में ही मिल गई है।
4000 सिलेंडरों की हो सकती है रिफिलिंग
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से गोरखपुर पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस से करीब 4000 ऑक्सीजन सिलेंडरों की रीफीलिंग संभव हो सकेगी। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस में कुल 40 हजार टन लिक्विड ऑक्सीजन गैस है जिसमें से 20 हजार टन ऑक्सीजन गैस मोदी केमिकल्स को और 20 हजार टन आरके ऑक्सीजन को दी जाएगी। आरके ऑक्सीजन के निदेशक कुशाग्र जायसवाल ने बताया कि 20 टन ऑक्सीजन गैस मिलने की वजह से अगले कुछ दिनों तक ऑक्सीजन की किल्लत नहीं होगी।
शहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद रवि किशन ने बताया कि गोरखपुर व आसपास के जिलों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल गई है। अब किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन की वजह से संभव हो सका है। जनता की समस्या दूर करना हमारी प्राथमिकता है।