गोरखपुर जिला अस्पताल: मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स के लिए 20 करोड़ की पहली किस्त जारी
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले जिला अस्पताल को मिली सौगात, अस्पताल की ओपीडी के पश्चिमी हिस्से में बनेगा कॉम्प्लेक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहरवासियों के लिए कोविड महामारी के बीच अच्छी खबर है। जिला अस्पताल में अब एक छत के नीचे ओपीडी और वार्ड संचालित होंगे। अब मरीजों को अलग-अलग जगह पर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए 20 हजार वर्ग मीटर में मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स तैयार होगा। मंगलवार को ही इसके लिए 20 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है। सीएम के दौरे से ठीक पहले जिला अस्पताल को यह सौगात मिली है। इसका पत्र जिला अस्पताल को मिल गया है।
एसआईसी डॉ. अभय चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पांच महीने पहले जिला अस्पताल में मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। यह कॉम्प्लेक्स अस्पताल के ओपीडी भवन के पश्चिमी हिस्से में बनना है। इससे में पुराने होम्योपैथिक विभाग का दफ्तर व कुछ जर्जर आवास है। इसके अलावा कैंपस में कुछ लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं।
मल्टी स्टोरी कॉम्प्लेक्स के लिए 200 मीटर लंबे और 100 मीटर चौड़े जगह की दरकार थी। इस कांपलेक्स के निर्माण के लिए ईएनटी और मानसिक रोग विभाग की ओपीडी के कमरे तोड़े जाएंगे। बताया कि पहली किस्त के रूप में 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री के आगमन से पहले मिली है।
चार मंजिला होगा भवन
एसआईसी ने बताया कि मुख्य भवन चार मंजिला होगा। यह 20 हजार वर्ग मीटर में होगा। भवन में सभी विभागों की ओपीडी संचालित होगी। इसके बाद जो जगह बचेगी उसमें दूसरे वार्ड संचालित किए जाएंगे। वही, दूसरे चरण में सीएमओ कार्यालय की तरफ की बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा। सीएमओ कार्यालय की तरफ दूसरा कांपलेक्स बनेगा। पहले चरण के कांपलेक्स के लिए शासन ने 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए।
सीएम को निरीक्षण में दी गई जानकारी
एसआईसी ने बताया कि जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू का निरीक्षण करने सीएम पहुंचे थे। उन्हें भी इस बात की जानकारी दी गई है। उन्हें बताया गया है कि कार्यदाई संस्था का चयन हो गया है। जर्जर भवनों को जल्द गिराते हुए काम शुरू कराया जाएगा। सीएम ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।