{"_id":"5eaeee3d8ebc3e9021208704","slug":"first-fir-registered-on-a-man-for-spitting-gutkha-on-road-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः सड़क पर गुटखा थूकने पर युवक पर एफआईआर, इस तरह के मामले में पहला केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः सड़क पर गुटखा थूकने पर युवक पर एफआईआर, इस तरह के मामले में पहला केस दर्ज
Mon, 04 May 2020 09:46 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 04 May 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
यूपी के गोरखपुर जिले में सड़क पर गुटखा खाकर थूकने का पहला मुकदमा कोतवाली थाने में दर्ज कर लिया गया। कोरोना महामारी से निपटने के लिए गुटखा, सिगरेट, तंबाकू, पान मसाला और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बेतियाहाता आवास विकास कॉलोनी निवासी रोहित जलालपुर एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस शनिवार की रात में नौ बजे के करीब गश्त कर रही थी। इसी बीच पुलिसकर्मियों ने सड़क पर गुटखा थूकते एक युवक को पकड़ लिया, उसने मास्क भी नहीं लगाया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जयदीप वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक बिहारी सिंह यादव ने गुटखा खाकर सड़क पर थूकने वाले युवक के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन व संक्रमण फैलाने की कोशिश करने का मामला दर्ज कराया है। लोगों को समझाया जा रहा है कि सार्वजिनक जगहों पर न थूकें, इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। वह इसके लिए अनाउंसमेंट भी करा रहे हैं।
विज्ञापन