{"_id":"5f3aa1708ebc3e3d1850c7b9","slug":"first-electric-train-ran-on-gorakhpur-varanasi-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर-वाराणसी रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर-वाराणसी रूट पर दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन, सीआरएस ने दी हरी झंडी
Mon, 17 Aug 2020 08:55 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:55 PM IST
सार
- अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस पहली बार रवाना हुई
- भटनी-औड़िहार रूट पर विद्युतीकरण के बाद सीआरएस ने दी हरी झंडी
विज्ञापन
electric train
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से भटनी होकर वाराणसी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ने लगी हैं। सोमवार को 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाई गई। अब इस रूट की सभी ट्रेनें इलेक्ट्रिक इंजन से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
भटनी-औड़िहार 125 किमी रेलखंड का विद्युतीकरण जून में ही पूरा हो गया था। 10 अगस्त को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने इस मार्ग पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रॉयल और रेल लाइन का निरीक्षण किया था। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई गई।
विज्ञापन
अहमदाबाद-गोरखपुर स्पेशल वाराणसी से सुबह 3.20 बजे रवाना होकर 8.00 बजे गोरखपुर पहुंची। लोको पायलट चन्द्र भूषण तथा मुख्य लोको इंस्पेक्टर विक्रम इस ट्रेन को लेकर भटनी-देवरिया के रास्ते गोरखपुर पहुंचे। हालांकि, इसके पूर्व 14 अगस्त को प्रयागराज-कुसम्ही के बीच मालगाड़ी चलाई गई थी। जिसे लेकर लोको पायलट उपदेश सिंह और मुख्य लोको इंस्पेक्टर सीएल निर्मल कुसम्ही पहुंचे थे।
विज्ञापन
एनई रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर से वाराणसी रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचलन शुरू हो गया है। इसके चलने से ऊर्जा की बचत होगी। साथ ही पर्यावरण भी संरक्षित होगा। समय पालन में अपेक्षित सुधार होगा।