फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   first beating happened later marriage took place in sant kabir nagar

संतकबीरनगर: प्रेमी की पहले घरवालों ने की पिटाई, बाद में करवा दिया दोनों का निकाह

Mon, 02 Aug 2021 03:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Aug 2021 03:40 PM IST
सार

शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गांव वालों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
first beating happened later marriage took place in sant kabir nagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धनघटा क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की गांव वालों ने जमकर पिटाई की। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। रविवार की शाम दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्ष समझौता करते हुए निकाह के लिए राजी हुए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका का निकाह कराया गया।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स ने थाने में तहरीर देकर महुली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर आरोप लगाया कि वह शनिवार की रात करीब 11 बजे उनके गांव पर पहुंचा और उनकी बेटी को फोन कर बुलाया। जिसकी जानकारी उन्हें तथा गांव के अन्य लोगों को हुई।
विज्ञापन


गांव वालों का कहना है कि प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पहले जमकर पिटाई की गई उसके बाद डायल 112 के पुलिस को बुलाकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। रविवार की सुबह किशोरी के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उसके बाद धीरे- धीरे दोनो पक्षों के लोग थाने पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्ष के बीच हुई पंचायत में प्रेमी प्रेमिका का निकाह किए जाने की बात तय हुई। उसके बाद तहसील परिसर में पहुंच कर लोगों के समक्ष निकाह हो गया। एसओ रोहित प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्ष किसी भी तरह की कार्रवाई न किए जाने की बात कहते हुए आपस में समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed