फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   First Ayush Medical College in Gorakhpur to open on 50 acres, search for land begins

50 एकड़ में खुलेगा गोरखपुर का पहला आयुष मेडिकल कॉलेज, जमीन की तलाश शुरू

Tue, 28 Jan 2020 07:39 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 28 Jan 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
First Ayush Medical College in Gorakhpur to open on 50 acres, search for land begins
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में गोरखपुर के नाम जल्द ही एक और उपलब्धि दर्ज हो सकती है। जिले में आयुष कॉलेज खोलने की योजना है। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने सदर तहसीलदार डॉ संजीव दीक्षित को जल्द जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन


इसी क्रम में तहसील प्रशासन ने सोमवार की देर शाम तक मंथन करने के बाद मंगलवार को मौके पर जाकर दो-तीन जमीनों का भौतिक सत्यापन किया। जमीन चिह्नित कर इसी सप्ताह शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। यूपी में लखनऊ, वाराणसी, झांसी, प्रयागराज, बरेली, बांदा, मुजफ्फरपुर, पीलीभीत के बाद गोरखपुर में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन


यहां आयुर्वेद, योगा, यूनानी, होम्योपैथी, प्राकृतिक चिकित्सा की पढ़ाई के साथ ही इन पद्धतियों से विभिन्न रोगों का इलाज भी संभव हो सकेगा। नवंबर 2019 में ही गोरखपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री ने इस संबंध में चर्चा की थी लेकिन इसके बाद मामला सुस्त पड़ गया था। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन से जमीन तलाश कर जल्द प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। इसके बाद जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed