{"_id":"61c43c779618ca70617e6c82","slug":"first-aadhar-service-center-opened-in-gorakhpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर शहर में खुला पहला आधार सेवा केंद्र, इन समस्याओं का होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर शहर में खुला पहला आधार सेवा केंद्र, इन समस्याओं का होगा समाधान
Thu, 23 Dec 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:38 PM IST
सार
आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन 1200 आवेदनों को निस्तारित करने का लक्ष्य है। लोगों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन
आधार सेवा केंद्र। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में आधार कार्ड का पहला आधार सेवा केंद्र दुबे कांप्लेक्स बेतियाहाता में खोला गया है। अभी तक यह सेवा केवल बीएसएनएल और डाकघर में मिल रही थी। बेतियाहाता का आधार सेवा केंद्र सप्ताह के प्रत्येक दिन खुलेगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक केंद्र में आधार से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी। वेबसाइट http://Ask1.uidai.gov.in पर आवेदन करके भी आधार से संबंधित कार्य के समय बुक कराया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्र के मैनेजर गौरव ने बताया कि आधार कार्ड के उपयोग से केंद्र की 300 से ज्यादा योजनाओं को जोड़ा गया है। इनमें राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा सहायता कार्यक्रम, पीएम जन आरोग्य योजना, मनरेगा, पीएम-किसान, पीएम आवास योजना सहित कई योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
आधार केंद्र पर आधार संबंधी कोई भी काम कराया जा सकेगा। मसलन, आधार कार्ड में नाम, पता या फोटो में बदलाव आसानी से हो जाएगा। जिनका आधार नहीं बना है, वे सेवा केंद्र पर जाकर कार्ड बनवा सकते हैं। आधार सेवा केंद्र में प्रतिदिन 1200 आवेदनों को निस्तारित करने का लक्ष्य है। लोगों की सुविधा के लिए एक हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन