फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Firing refused to drink outside the store, then fired

गोरखपुर: दुकान के बाहर शराब पीने से मना किया तो कर दी फायरिंग

Fri, 01 Jan 2021 12:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 12:12 PM IST
विज्ञापन
Firing refused to drink outside the store, then fired
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के अंबे चित्र मंदिर के सामने दिनदहाड़े फायरिंग कर दबंगों ने दहशत और अफरा तफरी फैला दी। बताया जा रहा है कि एक दुकानदार ने कुछ युवकों को रात में दुकान के बाहर शराब पीने से मना कर दिया था जिससे नाराज होकर अपने साथियों के साथ उसने दुकान पर पहुंचकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोला मोहल्ला निवासी ऋषिकेश पासवान ने तहरीर दी है कि बुधवार की रात साढ़े आठ बजे अपने घर में स्थित रेडीमेड वस्त्र की दुकान पर बैठे थे। उसी समय कस्बे के पुरानी हनुमानगढ़ी मुहल्ला के रहने वाला एक व्यक्ति मेरी दुकान के सामने आकर शराब पीने लगा। मना करने पर वह गाली गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए विवाद करने के साथ जानमाल की धमकी देने लगा। अगल बगल के कुछ लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


गुरुवार को दिन मे उक्त व्यक्ति अपने भाई व अन्य लोगों के साथ आए मेरी दुकान पर पहुंचकर जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से असलहे से तीन चार फायर कर दिए। मैं वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताय कि एक आरोपी सचिन को पकड़ा गया है। तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed