{"_id":"60c38f72eeabe2615f131e3d","slug":"firing-on-pradhan-vehicle-in-dispute-over-road-metering","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, प्रधान के वाहन पर हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जमीन की पैमाइश को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद, प्रधान के वाहन पर हुई फायरिंग
Fri, 11 Jun 2021 09:59 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, हरनही।
अमर उजाला नेटवर्क, हरनही।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:59 PM IST
सार
दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही जांच मामले को बताया संदिग्ध, गोली वाहन का शीशा चीरकर पार निकल गई।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर बांसगांव इलाके के सैरो गांव में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे चकरोड की पैमाइश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने प्रधान के वाहन पर चार राउंड फायरिंग की। गोली वाहन का शीशा चीरकर पार निकल गई। गनीमत रहा कि ग्राम प्रधान बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना को पूरी तरह से संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सैरो गांव में प्रधान सत्यपाल यादव हल्का लेखपाल से चकरोड के लिए भूमि की पैमाइश कराकर उस पर मिट्टी गिरवाने जा रहे थे। इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पहले बाग की पैमाइश होगी, उसके बाद मिट्टी गिरेगी।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। ग्राम प्रधान अपने वाहन में बैठकर निकलने लगे तो एक व्यक्ति ने उनके वाहन पर गोली चला दी। गोली वाहन के शीशे को चीरते हुए निकल गई। इस दौरान मौके पर गांव वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले। ग्राम प्रधान के अनुसार वाहन पर चार राउंड फायरिंग हुई है। ग्रामीणों को मौके से दो कारतूसों के खोखे मिले हैं। ग्रामीणों ने उसे पुलिस को सौंप दिया है।
पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी है। हालांकि बांसगांव पुलिस अभी मामले को संदिग्ध बता रही है। प्रभारी निरीक्षक बांसगांव का कहना है कि अभी घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना पूरी तरह संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है।