{"_id":"6a4035be683053ce41034407","slug":"fire-safety-arrangements-at-the-hospital-were-inspected-following-the-lucknow-incident-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1367476-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जिला अस्पताल में आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल, स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखे सुरक्षा के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जिला अस्पताल में आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल, स्वास्थ्य कर्मियों ने सीखे सुरक्षा के उपाय
Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- लखनऊ की घटना के बाद अस्पताल में फायर सेफ्टी व्यवस्था परखी गई
गोरखपुर। लखनऊ में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना के बाद जिला अस्पताल में शनिवार को आग से बचाव को लेकर विशेष मॉकड्रिल शुरू की गई। इसका उद्देश्य अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति में सुरक्षित बचाव और राहत कार्य के लिए तैयार करना है। मॉकड्रिल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीके सुमन समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
मॉकड्रिल के दौरान आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, फायर एक्सटिंग्विशर के सही उपयोग, अलार्म सिस्टम की जानकारी और आपातकालीन निकास मार्गों का अभ्यास कराया गया। वही आग लगने पर कैसे आग पर काबू पाया जा सकता है। सही जगह पर पानी की पहुंच कैसे होनी चाहिए। सभी बातें मॉकड्रिल के दौरान बताई गई। कर्मचारियों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तय प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए। अस्पताल में सभी विभागों में छोटे फायर एक्सटिंग्विशर लगाए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम भी पूरी तरह सक्रिय हैं। स्वास्थ्य कर्मियों को समय-समय पर अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
अस्पताल में अग्नि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सभी विभागों में फायर एक्सटिंग्विशर और फायर फाइटिंग सिस्टम उपलब्ध हैं। स्वास्थ्यकर्मियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जाता है। मॉकड्रिल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी आपात स्थिति में मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए तुरंत और सही कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
- डॉ. ओपी सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल