फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire in bogie of train parked in washing pit Gorakhpur

आग से हाहाकार: गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस में लगी आग, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sat, 12 Mar 2022 11:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Mar 2022 11:53 AM IST
सार

सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सबकुछ नियंत्रण में है।
 

विज्ञापन
Fire in bogie of train parked in washing pit Gorakhpur
ट्रेन की बोगी में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सफाई के लिए बौलिया कॉलोनी स्थित वाशिंग पिट में गई पनवेल एक्सप्रेस की एक बोगी में शुक्रवार की देर रात आग लग गई। देखते ही देखते बोगी पूरी तरह से जल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


उधर कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन से जल रही बोगी को काटकर अलग कर दिया जिससे अन्य बोगियां आग की चपेट में नहीं आई। इस घटना से कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के कारणों को जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पनवेल से गोरखपुर आने के बाद पनवेल एक्सप्रेस को शाम पांच बजे के करीब वाशिंग पिट में सफाई के लिए भेज दिया गया। रात में 12 बजे के करीब उसे वाशिंग के लिए पिट पर लाया गया। अभी सफाई चल ही रही थी कि रात दो बजे के करीब अचानक से एक कोच में धुंआ उठता हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कोई कुछ समझ पाता धुंए ने आग का रूप ले लिया। जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचती तब तक बोगी पूरी तरह से आग की चपेट में आ चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

उधर पिट के कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बिना देरी के पूरी आग की चपेट में आ चुकी बोगी को किसी तरह से ट्रेन से काटकर अलग कर दिया। इस सूझबूझ से बाकी की बोगियां आग की चपेट में आने से बच गईं।


पूरी तरह से जलकर खाक हुई बोगी
आग कितनी भयानक थी इसका अंदाजा बोगी के अंदर के हिस्से को देख कर लगाया जा सकता है। आग के अंदर के हिस्से को राख में बदल दिया। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि घटना के कारणों की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, सबकुछ नियंत्रण में है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed