फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fire broke out in Baldev Plaza due to outer burst of AC

गोरखपुर: बलदेव प्लाजा में एसी का आउटर फटने से लगी आग, मचा हड़कंप

Wed, 20 Apr 2022 10:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Apr 2022 10:48 AM IST
सार

फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, परिसर से बाहर निकलने के लिए लोगों में मची भगदड़।

विज्ञापन
Fire broke out in Baldev Plaza due to outer burst of AC
बलदेव प्लाजा में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गोलघर बलदेव प्लाजा में मंगलवार शाम में एसी का आउटर मशीन फटने से आग लग गई। तेज आवाज होने से सभी बाहर की ओर भागने लगे जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। दुकानदार भी दुकानों के शटर गिराकर बाहर निकल गए। हालांकि, तत्काल फायर की तीन गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। धुआं भरने की वजह से देर रात बलदेव प्लाजा में स्थिति सामान्य हो सकी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बलदेव प्लाजा में फर्जी ढाबा के सामने सीढ़ी के पास प्रथम तल पर एसी का आउटर लगा है। शाम 6 बजे के करीब तेज आवाज के साथ आउटर फट गया। एसी मशीन जलने लगी। देखते ही देखते बलदेव प्लाजा में धुआं भर गया। इस दौरान वहां पर ग्राहकों की भीड़ थी।
विज्ञापन

 
धुआं देख सभी बाहर की ओर भागे, जिससे भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। दुकानदार भी दुकान का शटर गिरा कर बाहर निकल लिए। उधर, आग लगने की सूचना पर जटेपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बलदेव प्लाजा में लगे अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने में जुट गई। इस बीच फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच गईं और आसपास के दुकानों तक पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और दमकल कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा बचा

बलदेव प्लाजा में आग लगने के बाद सामने ही पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए तो वहीं पास में ही फायर ब्रिगेड ऑफिस से दमकल कर्मी भी आ गए। दोनों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। सीएफओ डीके सिंह, फायर फाइटर आशीष नंदन सिंह, अभिषेक सिंह, जयप्रकाश राय और तरुण कुमार ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास की दुकानों को चपेट में आने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed