{"_id":"69bb8d012382777f070b081b","slug":"fire-breaks-out-at-gorakhpur-fire-fire-brigade-engaged-in-extinguishing-the-flames-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुबह अचानक उठने लगा धुआं: गीडा में फ्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने मे जूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह अचानक उठने लगा धुआं: गीडा में फ्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने मे जूटी
Thu, 19 Mar 2026 11:13 AM IST
Rohit Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:13 AM IST
सार
गीडा के सेक्टर 13 स्थित स्प्लिस लैमिनेटेस प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने की सूचना के बाद अफरा तफरी मच गई। आनना फानन में दमकल को सूचना दी गई। इसके पहले भी गीडा के एक औद्योगिक फैक्ट्री में आग लगी थी। आग पर काबू पाने में घंटों बीत गए थे।
विज्ञापन
आग बुझाते फायर विभाग के लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गीडा के सेक्टर 13 स्थित स्प्लिस लैमिनेटेस प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे आग लग गई। आग की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने में जुटी है।
गीडा के सेक्टर 13 में स्थित प्लाई फैक्ट्री में गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे अचानक आग लग गई।
फैक्ट्री से धुआं निकलते देख कर्मियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए फैक्ट्री के तरफ दौड़ पड़े।

आग लगने की सूचना पर गीडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग की घटन से अफरा तफरी मच गई।
फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा ली हैं लेकिन अभी भी फैक्ट्री में रखी लकड़ी सुलग रही है और धुआं निकल रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया.
फिलहाल आग पर काफी हद तक काबू पा ली हैं लेकिन अभी भी फैक्ट्री में रखी लकड़ी सुलग रही है और धुआं निकल रहा है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर जायजा लिया.