फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered over allegation of misappropriating 15.25 lakh under the pretext of selling land.

Gorakhpur News: जमीन बेचने के नाम पर 15.25 लाख रुपये हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
FIR registered over allegation of misappropriating 15.25 lakh under the pretext of selling land.
पिपराइच। कस्बे के वार्ड नंबर तीन निवासी रामकैलाश चौरसिया से 15.25 लाख रुपये की ठगी हो गई। जालसाजों ने जमीन बेचने के नाम पर उनसे रुपये ले लिए। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामकैलाश चौरसिया का कहना है कि पादरी बाजार निवासी अमरनाथ निषाद से वर्ष 2023 में जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। जमीन के बैनामे के लिए उन्होंने अलग-अलग किस्तों में ऑनलाइन माध्यम से 15.25 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी लगातार बैनामा करने में टालमटोल करता रहा। इस बीच जानकारी करने पर पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वह किसी अन्य व्यक्ति की है। पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने रुपये मांगने आरोपी के घर पहुंचा तो उसने साथियों संग मिलकर उसे बंधक बनाकर मारपीट की गई। साथ ही सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए गए। सीओ चौरीचौरा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed