{"_id":"6a25dc06b5613561860ac1f3","slug":"fir-registered-on-the-complaint-of-the-police-station-in-charge-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1346959-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: थाने के मालखाने से जब्त पिस्टल-कारतूस गायब- 'खाकी' के सामने हो गया खेल; रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल पर FIR","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: थाने के मालखाने से जब्त पिस्टल-कारतूस गायब- 'खाकी' के सामने हो गया खेल; रिटायर्ड हेड कॉन्स्टेबल पर FIR
Mon, 08 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:30 AM IST
सार
फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद 25 मई 2019 को पिस्टल और कारतूस वापस सहजनवा थाने भेजे गए। पुलिस अभिलेखों के मुताबिक विशेष वाहक कमलेश कुमार ने संबंधित सामान तत्कालीन दीवान एवं मालखाना प्रभारी दीनानाथ पाल को सुपुर्द किया था। मालखाना रजिस्टर में इसकी विधिवत प्रविष्टि भी दर्ज है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
सहजनवा थाने के मालखाने से एक पिस्टल और कारतूस गायब होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच में लापरवाही उजागर होने पर तत्कालीन मालखाना प्रभारी रहे सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में नगर पंचायत सहजनवा के वार्ड संख्या 10, लुचुई में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान फायरिंग का आरोप लगा था। इस मामले में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक पिस्टल और कुछ कारतूस बरामद किए थे। बरामद असलहे और कारतूस को नियमानुसार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद 25 मई 2019 को पिस्टल और कारतूस वापस सहजनवा थाने भेजे गए। पुलिस अभिलेखों के मुताबिक विशेष वाहक कमलेश कुमार ने संबंधित सामान तत्कालीन दीवान एवं मालखाना प्रभारी दीनानाथ पाल को सुपुर्द किया था। मालखाना रजिस्टर में इसकी विधिवत प्रविष्टि भी दर्ज है।
विज्ञापन
मामला उस समय सामने आया जब करीब छह माह पूर्व मालखाने का चार्ज हस्तांतरित किया जा रहा था। इस दौरान अभिलेखों में दर्ज पिस्टल और कारतूस मालखाने में नहीं मिले। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच कराई गई, जिसमें तत्कालीन मालखाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की गई।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र की तहरीर पर बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के रक्शा गांव निवासी सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी दीनानाथ पाल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।