फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered in a case of misconduct

Gorakhpur News: जेई से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in a case of misconduct
उनवल। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर शटडाउन फीडर जबरन चालू कराने की कोशिश और जेई से अभद्रता के मामले में खजनी पुलिस ने नामजद आरोपी समेत छह-सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेई सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर आलापार कठैचा विंदन निवासी विजय कुमार यादव उर्फ पिंटू कठैचा और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट के प्रयास, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर के मुताबिक, आंधी-तूफान में कठैचा गांव का 10 केवी ट्रांसफार्मर पोल समेत क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के दौरान हरनही फीडर शटडाउन था। शनिवार सुबह आरोपी साथियों के साथ उपकेंद्र पहुंचा और आपूर्ति चालू कराने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed