फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chief Minister Yogi delighted by students' talent after they read aloud in Braille.

Gorakhpur News: ब्रेललिपि में पढ़कर सुनाया, छात्राओं का हुनर देख खुश हुए मुख्यमंत्री योगी

Sun, 06 Sep 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi delighted by students' talent after they read aloud in Braille.
गोरखपुर। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, खोराबार की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान खींचा। दृष्टिबाधित छात्राओं ने ब्रेल लिपि में पढ़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनाया। छात्राओं की प्रस्तुति और आत्मविश्वास देखकर मुख्यमंत्री भी काफी प्रसन्न नजर आए। कक्षा आठ की छात्रा ममता ने ब्रेल लिपि के जरिये मुख्यमंत्री को निपुण लक्ष्य की तैयारी के बारे में जानकारी दी। उसने बताया कि किस तरह विद्यालय में रहकर छात्राएं पढ़ाई की तैयारी कर रही हैं। इसके बाद प्रियंका ने ब्रेल लिपि में अंग्रेजी पढ़कर सुनाई। उसकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा। रीना ने मुख्यमंत्री को मानचित्र के बारे में जानकारी दी। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उससे पूछा कि इसमें उत्तर प्रदेश कहां दिख रहा है। रीना ने बिना झिझके तुरंत मानचित्र में उत्तर प्रदेश की स्थिति बता दी। छात्रा के आत्मविश्वास और विषय की समझ को देखकर मुख्यमंत्री ने उसकी सराहना की। इसके बाद चांदनी ने हिंदी में कविता सुनाई। उसने पूरे आत्मविश्वास के साथ कविता का पाठ किया। छात्राओं ने पढ़ाई के साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। ब्रेल लिपि में पढ़ने से लेकर अंग्रेजी और हिंदी में प्रस्तुति देने और मानचित्र की जानकारी देने तक छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed