फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against two individuals in connection with the death of a youth due to electrocution.

Gorakhpur News: करंट से युवक की मौत मामले में दो पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals in connection with the death of a youth due to electrocution.
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में खेत में पानी चलाने के लिए मोटर चालू करने गए विनोद मौर्य की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर ककराखोर निवासी शिवेंद्र सिंह और उसके पिता सत्य प्रकाश सिंह के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई में देरी का आरोप लगाते हुए मृतक की पत्नी और परिजनों ने थाने पहुंचकर हंगामा भी किया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 15 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे शिवेंद्र सिंह और सत्य प्रकाश सिंह विनोद को अपने खेत का विद्युत मोटर देखने और पानी चलाने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप है कि दोनों को मोटर में विद्युत दोष और करंट प्रवाहित होने की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने विनोद को इसकी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि विनोद मोटर के पास पहुंचकर उसे छू रहे थे, तभी शिवेंद्र ने स्विच चालू कर दिया। करंट की चपेट में आने से विनोद गंभीर रूप से झुलस गए। आरोप है कि घटना के बाद दोनों मौके से चले गए और विनोद को वहीं छोड़ दिया। समय पर मदद नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने दोनों पर विद्युत दोष की जानकारी छिपाने, लापरवाही बरतने और हादसे के बाद सहायता नहीं करने का आरोप लगाया है। एसपी साउथ दिनेश कुमारी पुरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना की परिस्थितियों और आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed