फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against teacher for issuing threats and demolishing a boundary wall.

Gorakhpur News: शिक्षक पर धमकी देने व बाउंड्री गिराने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against teacher for issuing threats and demolishing a boundary wall.
गुलरिहा। क्षेत्र में स्थित एक भूखंड की बाउंड्री को एक माह के भीतर चार बार गिराने और निर्माण कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बेलघाट में कार्यरत एक सहायक अध्यापक ने निर्माण कार्य रुकवाते हुए मजदूरों को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शाहपुर क्षेत्र के कृष्णानगर कॉलोनी, उत्तरी जटेपुर निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने गुलरिहा क्षेत्र में भूमि खरीदकर उसकी बाउंड्री कराई थी। आरोप है कि पिपराइच क्षेत्र के जंगल पकड़ी निवासी शाहिद अली ने पिछले एक माह में चार बार बाउंड्री दीवार गिरा दी। शाहिद बेलघाट में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed