फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against six individuals for usurping the land of a sick person.

Gorakhpur News: बीमार व्यक्ति की जमीन हड़पने के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 12 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six individuals for usurping the land of a sick person.
गुलरिहा। थाना क्षेत्र के जैनपुर टोला मोहम्मद बरवा में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीमारी का फायदा उठाकर कई लोगों ने राजस्व अभिलेखों में कम कीमत दिखाकर संपत्ति के बैनामे करा लिए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, जैनपुर निवासी गोल्डी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति अरुण निषाद वर्ष 2012 से मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। बीमारी के चलते उन्हें सही और गलत का ज्ञान नहीं रहता। आरोप है कि वर्ष 2022 से 2026 के बीच कई बार उनकी जमीन का बैनामा कराया गया, जिसमें कीमत केवल 20 से 50 हजार रुपये दर्शाई गई, जबकि वास्तविक बाजार मूल्य कहीं अधिक था। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed