फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against school bus driver in case of death of an innocent child in accident

Gorakhpur News: हादसे में मासूम की मौत के मामले में स्कूल बस चालक पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against school bus driver in case of death of an innocent child in accident
गोला इलाके के धौसहर उर्फ बेलवाभारी गांव में हुआ था हादसा
विज्ञापन


गोरखपुर। गोला इलाके के धौसहर उर्फ बेलवाभारी गांव निवासी 18 माह की मासूम नित्या की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चालक की तलाश में जुटी है।
घटना बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। डेहरीभार मार्ग पर घर के सामने खेल रही नन्ही नित्या को किसी वाहन ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल बच्ची को परिजन इलाज के लिए गोला ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उपनगर गोला में संचालित एक स्कूल की बस तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए बच्ची को टक्कर मारकर निकल गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बच्ची के पिता सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात स्कूल बस चालक के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज समेत सभी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed