फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against dismissed teacher who held a job based on forged documents.

Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले बर्खास्त शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 15 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against dismissed teacher who held a job based on forged documents.
घघसरा (गोरखपुर)। पाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पनिका में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले एक शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने जालसाजी समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को विभागीय कार्रवाई के तहत पहले ही सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। अब पुलिस उसकी तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मामला वर्ष 2009 की शिक्षक भर्ती से जुड़ा है। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र निवासी सुनील कुमार की नियुक्ति इस भर्ती में हुई थी। उसकी पहली तैनाती बस्ती जिले के रुधौली क्षेत्र में हुई थी। बाद में वर्ष 2016 में पदोन्नति मिलने पर उनकी तैनाती गोरखपुर के पाली ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय पनिका में हुई।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान पता चला कि आरोपी ने फतेहपुर जिले के हथगाम ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गडरियन में तैनात अपने ही नाम वाले शिक्षक के मूल दस्तावेजों का उपयोग कर नौकरी हासिल की थी। पैन कार्ड के सत्यापन में विसंगति मिलने पर मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। एसटीएफ की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद वर्ष 2025 में आरोपी शिक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। बर्खास्तगी के बाद से वह भागा हुआ है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी पाली कुंवर विक्रम पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।
- योगेंद्र सिंह, सीओ गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed