फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR registered against bus driver in woman's death case; search for driver underway.

Gorakhpur News: महिला की मौत के मामले में बस चालक पर प्राथमिकी, चालक की तलाश

Sat, 12 Sep 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against bus driver in woman's death case; search for driver underway.
चौरीचौरा। शिवपुर टोला (विन्टोलिया) में वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल की बस की चपेट में आने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में चालक पर तेज गति और लापरवाही से बस चलाने तथा गलत दिशा में आकर महिला को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उनकी ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच कर रही है। कागजात में कमी मिलने पर संबंधित धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

शिवपुर टोला निवासी निर्देश की पत्नी आरती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी सास माधुरी देवी (55) बृहस्पतिवार दोपहर परागी देवी और राजमती देवी के साथ राशन लेकर घर लौट रही थीं। करीब 2:10 बजे चकदहा मोड़ के पास सामने से आ रही स्कूल बस ने गलत दिशा में आकर माधुरी को टक्कर मार दी। आरोप है कि बस चालक वाहन तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर लगने से माधुरी सड़क पर गिर गईं। तहरीर के मुताबिक, चालक बस लेकर भागने लगा और इसी दौरान बस का पिछला पहिया माधुरी के ऊपर चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। गांव के लक्ष्मण ने डायल 112 पर सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बस के ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। कागजात में कमी मिलने पर संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी। माधुरी के पति हीरालाल करीब 15 वर्ष पहले चंडीगढ़ कमाने गए थे। परिजनों के मुताबिक, वहां रात में सोते समय ट्रक का पहिया चढ़ने से उनकी मौत हो गई थी। माधुरी के दो बेटे बृजेश और निर्देश तथा दो बेटियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed