{"_id":"64b44a9f3364aed0020b7d94","slug":"fir-logged-in-death-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-242619-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिस्कुट व्यापारी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिस्कुट व्यापारी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। बिस्कुट व्यापारी सुशील वाधवानी की लखनऊ में लाश मिलने के मामले में गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को लखनऊ के गोमती नदी में फेंका गया था। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज की थी, लेकिन इसी बीच उनकी लाश मिल गई थी। अब पुलिस तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के हुमायूंपुर उत्तरी निवासी सुशील वाधवानी की 07 जुलाई को लखनऊ के गोमती नदी में लाश मिली थी। पत्नी कशिश ने दी तहरीर में लिखा है कि उसके पति सुशील वाधवानी ब्रेकरी की दुकान पर नमकीन और चाकलेट की सप्लाई करते थे। पांच जुलाई 2023 की सुबह खरीदारी के लिए अयोध्या जाने की बात कहते हुए घर से निकले थे। उसी रात में 12 बजे फोन पर बात हुई तो अगले दिन सुबह घर आने की जानकारी दी। लेकिन, अगले सुबह 10 बजे तक न पहुंचने पर फोन मिलाया तो बंद मिला। खोजबीन करने के बाद भी पता न चलने पर सात जुलाई की सुबह गोरखनाथ थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसी शाम में उनका शव मिल गया और फिर परिजनों को जानकारी दी गई थी। शव का लखनऊ में पोस्टमार्टम भी हुआ था, अब परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।