फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged in case of molestation and assault

Gorakhpur News: छेड़खानी और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged in case of molestation and assault

विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर गांव निवासी वीर बहादुर गुप्ता पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर में बताया कि वीर बहादुर जबरदस्ती करता था। विरोध करने पर उसे और उसके मां-बाप को चंद्रा गुप्ता व बिंदू देवी के साथ मिलकर पिटाई की। चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच रही है। संवाद
----
डेढ़ महीने बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी ध्रुव यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 दिसंबर को पिता भोला यादव बाइक से फुटहवा इनार जा रहे थे। अयोध्याचक ओवरब्रिज के पास एक अज्ञात बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


-----------

मां-बेटे को पीटने का आरोप, एफआईआर
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के मझौना गांव में दो युवकों पर मां-बेटे को घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मझौना गांव निवासी मनोज कुमार मिश्र ने तहरीर में बताया कि उनका 13 वर्षीय पुत्र नमन मिश्र सायं लगभग पांच बजे अपने घर के सामने क्रिकेट खेल रहा था। इसी दौरान गांव के सत्यम मिश्र और आशीष मिश्र वहां पहुंचे और नमन के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने नमन की पिटाई शुरू कर दी। बचने के लिए नमन घर के भीतर भागा लेकिन आरोपी घर में भी घुसकर पिटाई करने लगे। बीचबचाव करने उसकी मां आई तो उसके साथ भी मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। कैंपिरयरगंज थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दुकानदारों के बीच मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के झुमिला बाजार चौराहे पर दो दुकानदारों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छह नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

महुलिया पोयल गांव निवासी विवेक चौरसिया ने तहरीर में बताया कि बुधवार को दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी दुकान से थोड़ा पानी पोहिला गांव निवासी गंगेश कसौधन की दुकान की तरफ चला गया। इसके बाद गंगेश और उसके पुत्र अभय कसौधन ने गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और कड़े से विवेक पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष से गंगेश कसौधन ने तहरीर में कहा कि अशोक चौरसिया, उमेश चौरसिया, विवेक चौरसिया, पीयूष चौरसिया और उनके दो साथी उनकी दुकान के सामने पानी फैलने को लेकर मारपीट शुरू कर दी। जब उनके बेटे अभय कसौधन ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उसे भी लाठी-डंडों से पीटा। बड़हलगंज थाना प्रभारी सुनील राय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद

--

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

पिपराइच। थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहनिया सुमाली निवासी काजल भारती की तहरीर पर पुलिस ने पति जयसिंह, सास रमावती देवी, जेठ राजू और जेठानी शीला देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

विवाहिता के अनुसार, उसकी शादी जून 2024 को हुई थी। आरोप है कि कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष कम दहेज लाने का ताना देने लगा और अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि 24 अक्टूबर 2025 को सभी आरोपियो ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मंगलसूत्र सहित अन्य जेवरात आदि छीन लिए। समझौते के बाद वह ससुराल आई लेकिन अगले दिन फिर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पिपराइच थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत चार पर प्राथमिकी की गई है। संवाद
--

नाबालिग के अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार
पिपराइच। थाना क्षेत्र से नाबालिग के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नाबालिग की मां ने तहरीर में बताया था कि 27 मई 2025 को मां-बाप के साथ नथुआ ईंट-भट्टा पर काम करने वाले आरोपी अखिलेश कुमार निवासी जिला नवादा, बिहार उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना कर रही थी। उप निरीक्षक बागीश दूबे के नेतृत्व में बनी टीम ने आरोपी अखिलेश कुमार को तीन फरवरी को वर्धमान जिले से गिरफ्तार किया था। संवाद
--

मोबाइल के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

हरपुर बुदहट। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम रेवड़ा में मोबाइल फोन के विवाद में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रथम पक्ष से सोनमती देवी पत्नी मनोज चौरसिया ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को उसकी सहेली अंजना ने मोबाइल फोन दिया था, जो इसी जनवरी माह में पुत्री से गायब हो गया। इसी खुन्नस में 30 जनवरी को नीलम पत्नी किशोर, रीता एवं अंजना उनके घर आकर ईंट-पत्थर से हमला करने लगीं, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस ने तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, दूसरे पक्ष की नीलम देवी पत्नी प्रभु चौरसिया ने आरोप लगाया कि 31 जनवरी को सोनमती देवी और उनकी तीनो पुत्रियां ममता, सत्या एवं क्षमता ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने दूसरे पक्ष के चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद

--

दहेज उत्पीड़न के मामले में पति समेत छह नामजद

हरपुर बुदहट। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने बेलघाट की एक महिला की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सिंधु देवी पत्नी सत्येंद्र निवासी ग्राम बरपरवा थाना बेलघाट ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह सत्येन्द्र पुत्र रामसजन निवासी पिपरा थाना हरपुर बुदहट के साथ हुआ था। आरोप है कि 20 जनवरी को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सत्येन्द्र, सास सावित्री देवी, जेठ राम ललित, जेठानी संगीता, जेठ परशुराम, जेठ के पुत्र विशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

--

रेलवे स्टेशन से अररपीएफ ने पकड़ा 24 लीटर शराब
पिपराइच। रेलवे सुरक्षा बल ने पिपराइच रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म से बोरे में करीब 24 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बृहस्पतिवार को कप्तानगंज आरपीएफ थाने में जमा कर दिया गया है। आरक्षी दिनेश चंद्र यादव ने गश्त के दौरान शराब बरामद किया। बोरे से 32 बोतल बीयर, और 30 व्हिस्की बरामद किया। आरपीएफ थानाध्यक्ष परमेश्वर कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब की कीमत करीब आठ हजार रुपये है। इसे आबकारी विभाग को सौंप कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed