फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged against three YouTubers for blackmailing by spreading fake video

Gorakhpur News: फर्जी वीडियो वायरल कर ब्लैकमेलिंग का आरोप, तीन यू-ट्यूबरों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 14 May 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three YouTubers for blackmailing by spreading fake video
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र स्थित फ्लोट रेस्टोरेंट एवं बार के संचालक ने तीन लोगों पर फर्जी वीडियो वायरल कर व्यवसाय की छवि धूमिल करने और ब्लैकमेलिंग कर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन यू-ट्यूबरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगढ़ताल क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालित करने वाले तोषित गोयल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक निजी कंपनी में सीईओ के पद पर कार्यरत हैं तथा शहर में फ्लोट रेस्टोरेंट एवं बार का संचालन करते हैं। उनका कहना है कि प्रतिष्ठान सभी वैध लाइसेंस और सरकारी अनुमति के तहत संचालित हो रहा है।
विज्ञापन

तोषित गोयल के अनुसार, पिछले कुछ समय से प्रतीक तिवारी, सुनील तिवारी और अनुराग मिश्रा पुराने अथवा कथित फर्जी वीडियो को वर्तमान का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। आरोप है कि वीडियो प्रसारित करने के बाद उनसे मोटी रकम की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर प्रतिष्ठान के खिलाफ लगातार नकारात्मक पोस्ट और वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि संबंधित लोग पहले भी उनसे रुपये वसूल चुके हैं और अब दोबारा लाखों रुपये की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसे सुनियोजित ब्लैकमेलिंग बताते हुए कहा कि मामले से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और बातचीत के रिकॉर्ड उनके पास सुरक्षित हैं। रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतों से न सिर्फ प्रतिष्ठान की साख प्रभावित हो रही है, बल्कि कारोबार और कर्मचारियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed