फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR lodged against stunt bike riders in case of girl's death

Gorakhpur News: युवती की मौत के मामले में स्टंटबाज बाइक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 17 Apr 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against stunt bike riders in case of girl's death
फालोअप ...
विज्ञापन


- फोरलेन पर स्टंट कर रहे थे युवक, तीसरी बार चक्कर लगाते समय हुआ हादसा
गुलरिहा। गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन पर स्टंट कर रहे बाइक सवारों की टक्कर से पूजा (20) की मौत के मामले में गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ये कार्रवाई मृतका के मौसी के बेटे बाजू के तहरीर के आधार पर की है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्टंटबाजों की तलाश में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार दोपहर गुलरिहा क्षेत्र के सरैया में पूर्व ब्लॉक प्रमुख के मकान के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि तीन बाइक पर तीन-तीन युवक सवार होकर तेज रफ्तार में फोरलेन पर स्टंट करते हुए बार-बार चक्कर लगा रहे थे। तीसरी बार गुजरते समय एक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार दी। हादसे में चिलुआताल थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी अनिल की बेटी पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बाइक चालक कैंट के स्टेशन रोड पुलिस लाइंस निवासी बसीर अहमद का नाबालिग बेटा आमिर भी घायल हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान पूजा की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद अन्य बाइक सवार मौके से बाइक समेत भाग निकले। मृतका के मौसी के बेटे बाजू की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने दो अज्ञात बाइक चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed