फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR against PNB branch manager accused of fraud in the name of PM Mudra Loan

Gorakhpur News: पीएम मुद्रा लोन के नाम पर ठगी के आरोपी पीएनबी के शाखा प्रबंधक पर एफआईआर

Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
FIR against PNB branch manager accused of fraud in the name of PM Mudra Loan
गोरखपुर। पंजाब नेशनल बैंक की वाराणसी शाखा में तैनात शाखा प्रबंधक संजीव सिंह के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में जालसाजी, कूटरचना और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला रामगढ़ताल क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी भोला नाथ मौर्य की शिकायत पर सामने आया है। आरोप है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर धोखाधड़ी की गई।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2015 में बैंक के फील्ड ऑफिसर रहे संजीव सिंह ने उनकी माता रामरती देवी के नाम दो लाख रुपये का मुद्रा ऋण दिलवाया था, जिससे साइबर कैफे और स्टेशनरी की दुकान शुरू की गई। बाद में संजीव का तबादला संतकबीरनगर के नाथनगर शाखा में हो गया। आरोप है कि उसने नया खाता खुलवाने का दबाव बनाया और संयुक्त खाते में जमा दो लाख रुपये फर्जी हस्ताक्षर के जरिये पीएनबी मेटलाइफ बीमा पॉलिसी में निवेश कर दिए। पीड़ित का कहना है कि न तो बीमा राशि वापस मिली और न ही स्पष्ट खाता विवरण दिया गया। तीन लाख रुपये के असुरक्षित ऋण के नाम पर सुरक्षा चेक लेकर बाद में उसे बाउंस कराकर उनके खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। आरटीआई से प्राप्त दस्तावेजों में कथित कूटरचित हस्ताक्षर की बात भी सामने आई है। थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed