{"_id":"6a9c831ac8f5f91ed50625f5","slug":"fir-against-brother-in-law-for-threatening-to-kill-sisters-husband-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1441792-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बहनोई को जान से मारने की धमकी, साले पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बहनोई को जान से मारने की धमकी, साले पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी शैलेंद्र ने अपने साले पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को शाहपुर पुलिस ने आरोपी सीतांशु त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शैलेंद्र के मुताबिक, उनकी शादी वर्ष 2006 में सोनी से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने वार्नेट फार्मा नाम से फर्म बनाई थी जिसमें पत्नी को निदेशक बनाया था। आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी के भाई सीतांशु त्रिपाठी, निवासी विवेक विहार कॉलोनी, नई दिल्ली, घर आकर गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है। पारिवारिक संबंधों के चलते उस समय उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोप है कि 20 जुलाई को सीतांशु ने फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का दावा है कि बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास सुरक्षित है। धमकी के बाद वह डर के कारण शहर में किराये के फ्लैट में रहने को मजबूर हैं। थाना प्रभारी अंजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।