फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fine of Rs 50 thousand dairy not removed within 24 hours

Gorakhpur News: 24 घंटे में डेयरी नहीं हटी तो 50 हजार रुपये का जुर्माना, अपर नगर आयुक्त ने दी चेतावनी

Wed, 24 Jan 2024 05:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 24 Jan 2024 05:33 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत पर पहुंची टीम ने निरीक्षण में पाया कि मोहल्ले के बीच में आलोक कुमार दूबे की ओर से आठ पशु, व्यास कुमार मिश्रा की ओर से पांच गाय, छह बछड़े और श्रीधर द्विवेदी की ओर से पांच गाय पालकर डेयरी संचालित की जा रही थी।

विज्ञापन
fine of Rs 50 thousand dairy not removed within 24 hours
अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में आबादी के बीच अवैध तरीके से संचालित डेयरियों को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। मंगलवार को मालवीय नगर में नगर निगम की टीम ने निरीक्षण किया। यहां अवैध तरीके से संचालित हो रहीं तीन डेयरियों के संचालकों को 24 घंटे की मोहलत दी है।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने तीनों संचालकों को अनुरोध और लिखित आश्वासन पर यह मौका दिया है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि बुधवार तक अगर संबंधित डेयरी नहीं हटाई गई तो सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायत पर पहुंची टीम ने निरीक्षण में पाया कि मोहल्ले के बीच में आलोक कुमार दूबे की ओर से आठ पशु, व्यास कुमार मिश्रा की ओर से पांच गाय, छह बछड़े और श्रीधर द्विवेदी की ओर से पांच गाय पालकर डेयरी संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का बदबू से जीना मुहाल हो गया है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि पहले भी इन डेयरी संचालकों को चेतावनी दी गई थी। ऐसे में अब इन्हें और मौका नहीं दिया जाएगा। आबादी के बीच डेयरी का संचालन नहीं हो सकता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed