{"_id":"5ff83bab8ebc3e2f24766f56","slug":"fine-charged-by-municipal-corporation-for-buying-anything-in-polythene","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन में सामान खरीदना पड़ेगा भारी, ऐसे वसूला जा रहा है जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन में सामान खरीदना पड़ेगा भारी, ऐसे वसूला जा रहा है जुर्माना
Fri, 08 Jan 2021 04:32 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jan 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से बिना थैला लिए निकले इन लोगों को अब भारी पड़ने लगा है। दुकान से पॉलिथीन में सामान खरीद कर जाने के दौरान नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम में ऐसे लोगों से 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला। अब तक नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम 50 से ज्यादा लोगों से यह जुर्माना वसूल चुकी है।
विज्ञापन
दरअसल नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम पिछले काफी समय से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चला रही है। इस दौरान इंफोर्समेंट टीम का मुख्य फोकस पॉलिथीन में सामान बेचने वाले दुकानदारों के अलावा पॉलिथीन का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर रहा है। इस क्रम में इंफोर्समेंट टीम 12 लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत की पॉलिथीन जप्त कर चुकी है। साथ ही काफी जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
इंफोर्समेंट टीम के प्रभारी कर्नल सीपी सिंह का कहना है कि पिछले 4 दिनों के दौरान ही नगर निगम करीब एक लाख रुपये जुर्माना वसूल चुकी है। 5 जनवरी को करीब 13 हजार, 3 जनवरी को करीब 10 हजार, 7 जनवरी को करीब 28 हजार और 8 जनवरी को 40 हजार रुपया जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
साहबगंज में जब्त किया गया 3.55 क्विंटल पॉलिथीन
नगर निगम के इंफोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को साहिबगंज में छापा मारा। इस दौरान एक छोटी दुकान के अंदर जब जांच की गई तो पीछे गोदाम बना हुआ मिला जिसमें 16 बैग और एक गत्ता पॉलिथीन छुपा कर रखा हुआ मिला। इस पॉलिथीन का कुल वजन करीब साढे तीन क्विंटल था। कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि सारी पॉलिथीन को जप्त करने के साथ ही दुकानदार पर 40,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जो व्यक्ति पॉलिथीन में सामान लेकर जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है उस पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। घर से कपड़े का थैला लेकर आए पॉलिथीन में सामान ना लें।
नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर लगातार पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जो व्यक्ति पॉलिथीन में सामान लेकर जाता हुआ भी दिखाई दे रहा है उस पर भी जुर्माना लगाया जा रहा है। लोगों से अनुरोध है कि शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग दें। घर से कपड़े का थैला लेकर आए पॉलिथीन में सामान ना लें।