Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Financial hardship at home led to a move to his maternal grandparents' place, while his determination earned him a ticket to the nationals.

Gorakhpur News: घर की तंगी ने ननिहाल भेजा, हौसले ने नेशनल का टिकट दिलाया

Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Financial hardship at home led to a move to his maternal grandparents' place, while his determination earned him a ticket to the nationals.
- मजदूर माता-पिता के बेटे शुभम ने संघर्ष के बीच हासिल की ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन

- 26 से 30 नवंबर तक रांची में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेगा प्रदेश का प्रतिनिधित्व

गोरखपुर। परिवार की आर्थिक तंगी ने शुभम को माता-पिता से दूर ननिहाल में रहने को मजबूर कर दिया लेकिन उसने इस मजबूरी को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। मजदूर माता-पिता के बेटे ने अभावों के बीच पढ़ाई जारी रखने के साथ ताइक्वांडो में मेहनत की और ब्लैक बेल्ट हासिल की। अब उसका चयन रांची में होने वाली अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वह प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
एमजी इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र 17 वर्षीय शुभम के पिता वीरेंद्र प्रसाद और मां लक्ष्मी देवी मजदूरी करते हैं। कुशीनगर में मंसूरगंज के पास लक्ष्मीपुर महुहवां स्थित घर में आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा होने के कारण परिवार को उसके भविष्य की चिंता थी। ऐसे में पिता ने बेहतर शिक्षा की उम्मीद में उसे कैंपियरगंज के जनकपुर करतहरी स्थित ननिहाल भेज दिया। अपनों से दूर रहकर पढ़ाई करने के दौरान ही शुभम ने अपने सपनों को नई दिशा दी।
विज्ञापन


कक्षा सात में शुरू हुआ सफर, ब्लैक बेल्ट तक पहुंचा
ननिहाल में सरकारी स्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा सात में उसकी मुलाकात ताइक्वांडो प्रशिक्षक आदित्य जायसवाल से हुई। उन्होंने शुभम को इस खेल का प्रशिक्षण देना शुरू किया। वर्ष 2020 में उसे पहली येलो बेल्ट मिली। इसके बाद उसने नियमित अभ्यास जारी रखा। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उसने मेहनत नहीं छोड़ी। लगातार अभ्यास और लगन के दम पर वर्ष 2024 में ब्लैक बेल्ट हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल स्तर से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए शुभम ने जिला और मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2025 में वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश भी गया। हाल ही में तीन से सात अक्टूबर तक सहजनवां में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उसने शानदार प्रदर्शन किया। प्रयागराज के खिलाड़ी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। इसी उपलब्धि के आधार पर उसका चयन 26 से 30 नवंबर तक रांची में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना लक्ष्य
शुभम को अब कुंदन राय प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा है। उसका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना है। कभी आर्थिक तंगी के चलते जिस परिवार को बेटे की पढ़ाई जारी रखने की चिंता थी, आज उसी परिवार का बेटा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश का मान बढ़ाने जा रहा है। शुभम का सफर उन युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो अभावों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed