{"_id":"699f680d710ffc68fb06d0b2","slug":"finance-employee-beats-woman-at-home-for-not-paying-instalment-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1241479-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाइनेंस कर्मी ने किस्त न चुकाने पर महिला को घर में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाइनेंस कर्मी ने किस्त न चुकाने पर महिला को घर में पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया/भगवानपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सांखी निवासी गीता ने आरोप लगाया है कि माइक्रो फाइनेंस समूह से लिए गए कर्ज की एक किस्त (1,200 रुपये) समय पर न चुकाने पर समूह के एक कर्मचारी उनके घर में घुसकर उन्हें बुरी तरह पीट दिया। इस मारपीट में महिला घायल हो गई।
पीड़िता ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों के कारण वह किस्त जमा नहीं कर पाईं और कर्मचारियों से दो-तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बावजूद कर्मचारी क्रोधित हो गए और मारपीट की। महिला ने बुधवार को पीपीगंज थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला के चेहरे पर मारपीट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की है।
थाना प्रभारी अरुण सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है और आरोपी कर्मचारी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।