{"_id":"5e8ea42b8ebc3e6fbe7cd320","slug":"final-corona-test-report-of-siddharthnagar-youth-came-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर के युवक की अंतिम जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, इस वजह से परेशान हो गए थे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: सिद्धार्थनगर के युवक की अंतिम जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, इस वजह से परेशान हो गए थे डॉक्टर
Thu, 09 Apr 2020 09:57 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर के एक युवक की कोरोना जांच की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे पहले स्क्रीनिंग रिपोर्ट पॉजिटिव की सूचना से उसे कोरोना का संभावित मरीज माना जा रहा था। वहीं आरएमआरसी में जांच के लिए आए 20 सैंपल में 19 की रिपोर्ट निगेटिव मिले थे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात 20 सैंपल की जांच आरएमआरसी में की गई। इसमें 11 सैंपल कुशीनगर, चार सिद्धार्थनगर, एक देवरिया और तीन अयोध्या के शामिल थे। इनमें 19 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि सिद्धार्थनगर के एक युवक की स्क्रीनिंग टेस्ट में कोरोना के लक्षण मिले थे।
इसके बाद आरएमआरसी की टीम युवक के सैंपल को दोबारा जांचने में जुट गई। पता लगाने की कोशिश की गई कि युवक के शरीर में कोविड-19 के वायरस हैं या नहीं। एहतियातन, आरएमआरसी ने इसकी सूचना सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि युवक और उनके पिता बस्ती में मृत युवक के जनाजे में शामिल होने बस्ती गए थे। बस्ती से लौटने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे परिवार के 15 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया था। सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। युवक के पिता की रिपोर्ट पहले निगेटिव आ चुकी है।