फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   File of farmers with account number 120 ready, farmers of Dhaski Khurd happy

Gorakhpur News: 120 खाता नंबर के किसानों की फाइल तैयार, धसकी खुर्द के किसानों में खुशी

Sat, 23 Nov 2024 03:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
File of farmers with account number 120 ready, farmers of Dhaski Khurd happy
गोरखपुर। सदर तहसील क्षेत्र में आने वाले चारपान धसकी खुर्द गांव में प्रशासन ने शेष बचे खाता नंबरों में दर्ज किसानों की जमीन को दुरुस्त करा लिया है। जल्द ही फाइलों पर आदेश कर परवाना जारी हो जाएगा। इसके बाद खतौनी को अपडेट किया जाएगा। उधर, लंबे समय बाद कागजों में गड़बड़ी ठीक होने पर गांव में किसानों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव के प्रधान प्रतिनिधि रजनीश पांडेय उर्फ ढिल्लू के घर पहुंचे थे। सभी लोगों ने अविनाश और राजन पांडेय को बधाई दी। कहा कि आप लोगाें के संघर्ष से अब गांव के सभी लोगों की जमीनों के कागजात दुरुस्त हो जाएंगे। संयोग अच्छा था कि सिंचाई विभाग ने बांध बनवाने के लिए जमीन की पैमाइश करा दी, वरना हमें तो पता ही नहीं चलता कि कागजों में जमीन गायब है।
विज्ञापन

अविनाश ने कहा कि करीब 18 साल पहले लेखपाल की गलती से फसली वर्ष के रिकॉर्ड में गांव की 150 हेक्टेयर जमीन गायब हो गई थी। अब जाकर सबके खेत का अंश भी खतौनी में चढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम सदर ने पूरे गांव की जमीन के रिकॉर्ड को जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव के संजय पांडेय, अश्वनी पांडेय, अजय पांडेय, नारायण पांडेय, शालिग्राम पांडेय, राकेश पांडेय, रमेश पांडेय, बबलू पांडेय, दीपेश पांडेय, आदित्य पांडे आदि ने प्रसन्नता जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed