{"_id":"65dfa3e99e6531eec2007ac9","slug":"fighting-vandalism-over-orchestra-playing-a-song-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-481224-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आर्केस्ट्रा पर इस गाने को लेकर मचा हंगामा, मारपीट- पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आर्केस्ट्रा पर इस गाने को लेकर मचा हंगामा, मारपीट- पुलिस की मौजूदगी में हुई शादी
Thu, 29 Feb 2024 12:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:07 PM IST
सार
गोरखपुर के बड़हलगंज में आयोजित शादी कार्यक्रम के रंग में भंग पड़ गया। आर्केस्ट्रा पर मनपसंद गाने को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। संभ्रांत लोगों ने गाना बंद करवाया तो उत्पाती खाने की तरफ जाकर उत्पाद मचाकर झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके के जाइपार गांव में मंगलवार रात शादी समारोह में बवाल हो गया। आरोप है कि बिन बुलाए बगल के गांव के कुछ लोग आ गए और फिर आर्केस्ट्रा पर गाना बजाने को लेकर उलझ गए। तब मामला शांत हो गया और संभ्रांत लोगों ने गाना बंद कर दिया, लेकिन उत्पाती खाना की ओर पहुंच गए और हंगामा करने लगे।
घराती और बराती दोनों ही पक्ष के लोगों से मारपीट की। घर में छिपकर पुलिस को फोन किया गया तो गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बाद में पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्मों को पूरा कराया गया। हालांकि, किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जाइपार गांव में शिवलाल यादव की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बरात नगरौली, देवरिया से आई थी। रात में द्वार पूजा के बाद सभी लोग शादी में आर्केस्ट्रा देख रहे थे और कुछ लोग खाना खाने चले गए। इसी दौरान गांव के बगल के तिवारीपुर के कुछ मनबढ़ किस्म के युवक बिन बुलाए ही शादी में पहुंच गए और आर्केस्ट्रा पर फरमाइशी गाना बजवाने की कोशिश करने लगे। बरात से आए कुछ युवकों ने मना किया, जिससे विवाद हो गया।
विज्ञापन
घराती पक्ष के लोग भी पहुंच गए और फिर मामले को वहां पर शांत करा दिया गया। रात में 12 बजे के करीब युवक फिर खाना के स्टाल के ओर जाकर विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दिए। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोग भागकर घर में गए और खुद को बचाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर डायल 112 के पुलिस वाले पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की मौजूदगी में शादी कराई गई।