{"_id":"5ec657918ebc3e90701b8bf1","slug":"fighting-for-land-dispute-one-person-died-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, एक व्यक्ति की मौत
Thu, 21 May 2020 03:57 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 21 May 2020 03:57 PM IST
सार
- जमीनी विवाद में मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत
- नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के परसा मलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव के डगरपुरवा में बुधवार की रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महदेईया गांव के डगरपुरवा में सुरेश और रामबचन के बीच जमीनी विवाद है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के सुरेश 45 तथा दूसरे पक्ष के रामबचन 46 तथा कुंडल 38 घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया। सुरेश (45) की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां गंभीर स्थिति में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहां ले जाते समय बुधवार की रात मौत हो गई। थानाध्यक्ष विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि मृतक के भाई राजेश यादव की तहरीर पर 9 लोगों के खिलाफ गोलबंद होकर, घां में घुस कर मारपीट करने समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।