{"_id":"66a98fda6c2dcc09fd023f74","slug":"fighting-between-two-parties-in-bhathat-eight-injured-communal-tension-in-the-village-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-638583-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भटहट में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल, गांव में सांप्रदायिक तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भटहट में दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल, गांव में सांप्रदायिक तनाव
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर के टोला जंगल सेमरा में बाइक सटने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की शाम करीब छह बजे दो समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। जिसके बाद ईंट पत्थर चलने लगे। मारपीट में दो महिलाओं समेत आठ लोग घायल हो गए, इसमें तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले बाइक सटने को लेकर सेमरा गांव में दो समुदाय के युवकों के बीच विवाद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि उसी विवाद को लेकर मंगलवार शाम करीब छह बजे दोनों समुदाय के युवक भिड़ गए। देखते ही देखते गांव के कई घरों के लोग भी मौके पर आ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष की ज्योति (20) , सन्नी (22), बृजेश (20), सुधाकर (18) को चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष के इमरान (18), अलीशेर (20), सबरे आलम (25) और खुशबुन निशा (45) को चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल ज्योति व अलीशेर व खुशबुन निशा को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उधर, दो समुदाय के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर जाकर स्थित को नियंत्रण में करते हुए घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एहतियात के लिए गांव में पुलिस लगा दी गई है। गांव में स्थित सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
किसी पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। वहां पिकेट भी लगाई जा रही है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी