{"_id":"60a181e38ebc3e139c3476e7","slug":"fighting-between-so-and-si-in-kushinagar-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया एसओ और एसआई के बीच थाने में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया एसओ और एसआई के बीच थाने में मारपीट
Mon, 17 May 2021 02:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 17 May 2021 02:04 AM IST
सार
- इस घटना के पीछे किसी पेट्रोल पंप का विवाद बताया जा रहा है
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : iStock
विस्तार
नेबुआ नौरंगिया थाना परिसर में एक सब इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के बीच रविवार को मारपीट हुई। इस मारपीट का कारण विगत कई दिनों से चले आ रहे पेट्रोल पंप विवाद को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले महीने 24 अप्रैल को थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया पवन सिंह और पेट्रोलियम एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी के बीच क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप से 50 लीटर डीजल मांगने को लेकर फोन पर कहासुनी हुई थी जिसका ऑडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इसकी शिकायत एसोसिएशन ने उच्चाधिकारियों से की थी। इस प्रकरण में अभी जांच चल ही रही था कि 13 मई की रात थाने पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर अजय सिंह द्वारा उक्त पेट्रोल पंप पर पहुंच पिस्टल के बल लोगों के साथ मारपीट की गई और काफी उत्पात मचाया गया जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को मिलते ही तत्काल प्रभाव से जांच कर अजय सिंह को निलम्बित कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार देर रात पवन सिंह को भी आडियो प्रकरण में लाइन हाजिर कर दिया गया। 13 मई को ही अजय सिंह का मोबाइल नौरंगिया चौराहे पर गिर गया था जिसको कुछ लड़के पाकर एक दुकानदार को सौंप आए। फिर अजय सिंह के मोबाइल पर थाने से फोन आया कि बहुत ड्रामा हो गया रात हो गई है अब रूम पर चले जाओ। फिर दुकानदार ने बताया कि अजय सिंह का मोबाइल गिर गया था जिसको चौराहे पर दुकान में रखा गया है आकर ले जाएं। तत्काल थाने से एक सिपाही पहुंचा और मोबाइल लेकर चला गया।
उसी मोबाइल को लेने अजय सिंह रविवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे थाने पहुंचे थे। यहां पवन सिंह और अजय सिंह के बीच कहासुनी होने लगी। फिर दोनों के बीच मारपीट भी हुई। अजय सिंह ने बताया कि मोबाइल में कुछ साक्ष्य है जिसको पवन सिंह मिटाना चाहते थे।
इसी कारण मोबाइल नही दे रहे हैं। इस घटना के बाद अजय सिंह अपनी पत्नी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय चले गए। इस सम्बंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने बताया कि एसओ पवन सिंह लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। एसआई को भी निलम्बित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच चल रही है।