फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Fight over picking up car from no parking in Golghar, case registered against six

Gorakhpur News: गोलघर में नो पार्किंग से गाड़ी उठाने पर मारपीट, छह पर केस दर्ज

Mon, 08 Jul 2024 07:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Fight over picking up car from no parking in Golghar, case registered against six
गोरखपुर। कैंट इलाके के गोलघर में नो पार्किंग में खड़े वाहन को उठाने को लेकर मारपीट हो गई। शनिवार को नगर निगम की गाड़ी गोलघर नो पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन को उठाकर जलकल के पार्किंग में ले गई। जहां बिना जुर्माना दिए गाड़ी ले जाने की बात को लेकर मनबढ़ कर्मचारियों से उलझ गए। आरोप है कि जलकल के ठेकेदार शिव दयाल पांडेय, उनके परिचित अभिषेक यादव व अन्य ने मारपीट की है। कैंट पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लखनऊ के जानकीपुरम निवासी अभिषेक सिंह ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मेसर्स शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर हैं। नगर निगम के आदेश पर गोलघर में अवैध रूप से खड़ा किए गए वाहनों को मल्टी लेबल पार्किंग गोलघर में खड़ा करने और जुर्माना वसूलने के लिए कंपनी ने उन्हें नियुक्त किया है। शनिवार दोपहर 2:00 बजे के करीब एक चार पहिया वाहन को नो पार्किंग से नगर निगम की क्रेन से लाया गया। इस बीच अभिषेक यादव व चार अज्ञात व्यक्ति गाड़ी ले जाने के लिए आए। आरोप है कि अभिषेक यादव ने शिवदयाल पांडेय को फोन किया। शिवदयाल खुुद को जलकल का ठेकेदार बताता है, वह कई बार मल्टीलेवल से गाड़ी धमकी देकर ले जा चुका है।
विज्ञापन


आरोप है कि शिवदयाल ने मुझसे फोन पर बिना जुर्माना लिए गाड़ी छोड़ने को कहा। मना करने पर अभिषेक व उसके चार अज्ञात साथी जबरदस्ती गाड़ी लेकर जाने लगे। विरोध करने पर कर्मचारी छत्रपाल सिंह पर हमला कर दिए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed