{"_id":"62b6a3e910ee1b681b313c41","slug":"fight-between-two-sides-for-spilling-roof-water-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime news: गोरखपुर में छत का पानी गिराने पर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime news: गोरखपुर में छत का पानी गिराने पर दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
Sat, 25 Jun 2022 11:28 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:28 AM IST
सार
धीरेंद्र कुमार मौर्या अपने छत से बरसात के पानी को गिराने के लिए पाइप लगा रहे थे। बगल में रहने वाले राजेश मौर्या ने जब इसपर विरोध दर्ज कराया तो ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चिलुआताल क्षेत्र के ग्राम मानीराम में छत से बरसात का पानी गिराने को लेकर शुक्रवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुई। दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से दो-दो लोग को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह आठ बजे मानीराम निवासी धीरेंद्र कुमार मौर्या अपने छत से बरसात के पानी को गिराने के लिए पाइप लगा रहे थे। बगल में रहने वाले राजेश मौर्या ने जब इसपर विरोध दर्ज कराया तो ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और जमकर मारपीट हुई। जिसमें, धीरेंद्र मौर्या पक्ष के धीरेंद्र, दुर्गेश, मनीष, लालमती व राजेश पक्ष के सरस्वती, राजेश सुमित, धर्मेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
बंदर के धक्का देने से छत से गिरकर महिला घायल
सहजनवां थाना क्षेत्र के डुमरी निवास निवासी बृजेश की पत्नी स्नेहलता को शुक्रवार शाम बंदर ने छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन